दिल्ली NCR

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले- अब मोदी सरकार का अंत तय

Satyendar Jain Arrested: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येन्द्र जैन जी के साथ मज़बूती से खड़ी है.

आप नेता सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने मंगलवार (18 अगस्त) को गिरफ्तार कर लिया. पिछली सरकार के दौरान दिल्ली जल बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने ये कार्रवाई की. आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर भड़क गए.

पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा- केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येन्द्र जैन को एक बार फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया है. अभी कुछ वक्त पहले इन लोगों ने जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की थी, वह सबको याद है. पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा.”

आखिर कब तक बीजेपी की तानाशाही चलती रहेगी- अरविंद केजरीवाल

इसके आगे उन्होंने कहा, “आखिर कब तक बीजेपी की ये तानाशाही चलती रहेगी? जिसे मन करता है, झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल देते हैं. इनका झूठ एक बार फिर देश के सामने आएगा, लेकिन जेल में बिताए उस वक्त और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा? बीजेपी के पाप का घड़ा अब भर चुका है. ये चाहे जितनी तानाशाही कर लें, अब मोदी सरकार का अंत तय है. पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येन्द्र जैन जी के साथ मज़बूती से खड़ी है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!