E-Paperटॉप न्यूज़दुनियादेशबिहारलोकल न्यूज़
Trending

News

आदित्यपुर-02 में दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटन समारोह में शामिल हुए हरेलाल महतो

आदित्यपुर। आदित्यपुर-02 स्थित श्री श्री राम मंदिर, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल उद्घाटन समारोह में ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हरेलाल महतो ने सभी को शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा की मंगलकामनाएं, बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बना रहे।

इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने हरेलाल महतो का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!